भारत के शीर्ष-10 शहर । largest city in India | largest city in India 2022

भारत (India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा एवं जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। भारत के पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा जुड़ी हुई है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिन्द महासागर है। दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है। आज हम भारत के शीर्ष-10 शहर (10 largest city in India) के बारे में जानते है।

1. मुम्बई (Mumbai)


largest city in India


मुम्बई पुराना नाम १९९५ तक बॉम्बे (Bombay) था यह भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। सन् २०१८ में यह दिल्ली के बाद जनगणना की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा शहर था। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम आर्थिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र भी है, जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में ५% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का २५%, नौवहन व्यापार का ४०%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का ७०% भागीदार है।


2. दिल्ली (Delhi)


largest city in India

दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली में स्थापित हैं। १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या में भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां है और पूर्व में यमुना नदी के तट पर बसा है। 


3. कोलकाता (Kolkata) 


largest city in India

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है कोलकाता, और भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। कोलकाता हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बांग्लादेश की सीमा से 80 किमी दूरी पर एवं बंगाल की खाड़ी से 180 किलोमीटर दूर स्थित है। कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। यह नगर भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र हुआ करता था। महलों के शहर कोलकाता को ''आनन्द का शहर'' के नाम से भी जाना जाता है।


4. चेन्नई /मद्रास (Chennai)


largest city in India

बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित चेन्नई दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक केंद्रों में से सबसे प्रमुख है। चेन्नई तमिलनाडु राज्‍य की राजधानी है। 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, यह चौथा सबसे बड़ा नगर है और भारत में चौथा सबसे अधिक आबादी वाला नगरीय ढांचा है। चेन्नई भारत में आने वाले 45 प्रतिशत स्वास्थ्य पर्यटकों और 30 से 40 प्रतिशत घरेलू स्वास्थ्य पर्यटकों को आकर्षित करती है। जैसे, इसे "भारत का स्वास्थ्य पूंजी" कहा जाता है।


५. बेंगलूरु (Bangalore)


largest city in India

बेंगलूरु भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है। बेंगलूरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पाँचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊँचाई सबसे ज़्यादा है। बेंगलूरु को "भारत की सिलिकॉन वैली" तथा "भारत की आईटी राजधानी" के रूप में भी जाना जाता है।


६. हैदराबाद (Hyderabad)


largest city in India

हैदराबाद भारत के राज्य तेलंगाना कि राजधानी है। यह नगर दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे पर स्थित है। यह भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। 1956 से, हैदराबाद शहर ने भारत के राष्ट्रपति के शीतकालीन कार्यालय रख जाता है। 20वीं शताब्दी के दौरान हैदराबाद के केंद्रीय स्थान और औद्योगिकीकरण ने प्रमुख भारतीय अनुसंधान, विनिर्माण, शैक्षिक और वित्तीय संस्थानों को आकर्षित किया। सूचना प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित विशेष आर्थिक क्षेत्रों और हाईटेक सिटी के गठन ने अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को हैदराबाद में परिचालन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।


७. अहमदाबाद (अमदावाद) (Ahmedabad)


largest city in India


अहमदाबाद, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। 51 लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। १९७० में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। प्रारम्भ में अहमदाबाद को अशावल कहा जाता था। इस शहर की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी। शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था।


८. पुणे (Pune) 


largest city in India

भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मुठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। अनेक नामांकित शिक्षण संस्थायें होने के कारण पुणे शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' भी माना जाता है। इस शहर की मुख्य भाषा मराठी है।


९. सूरत (Surat) 


largest city in India

सूरत, भारत के गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर है। ताप्ती नदी सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए सूरत को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।


१०. जयपुर (Jaipur)


largest city in India



जयपुर शहर भारत राज्य राजस्थान की राजधानी है तथा यह राजस्थान का सबसे बडा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर शहर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह, द्वितीय ने की थी। यूनेस्को द्वारा जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है।