व्यास सम्मान हिंदी साहित्य का दूसरा सबसे बड़ा प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने शुरू किया था। यह पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें ₹4 लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न दिया जाता है।
34वां व्यास सम्मान (2024) लेखिका सूर्यबाला को उनके उपन्यास 'कौन देश को वासी' (2018) के लिए दिया गया है।
व्यास सम्मान : संक्षिप्त जानकारी
- स्थापना: 1991 (के.के. बिड़ला फाउंडेशन)।
- प्रथम पुरस्कार: रामविलास शर्मा को 'भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी' के लिए (1991)।
- योग्यता:पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी रचना।
- हालिया प्राप्तकर्ता:
- (2024): सूर्यबाला ('कौन देश को वासी')।
- (2023): पुष्पा भारती ('यादें, यादें और यादें')।
- (2022): ज्ञान चतुर्वेदी ('पागलखाना')।
व्यास सम्मान विजेता सूची
| क्रमांक | रचना | रचनाकार | वर्ष |
|---|---|---|---|
| 1 | भारत के भाषा परिवार और हिन्दी | डॉ. रामविलास शर्मा | 1991 ई. |
| 2 | नीला चाँद (उपन्यास) | शिवप्रसाद सिंह | 1992 ई. |
| 3 | मैं वक्त के हूँ सामने (काव्य) | गिरिजाकुमार माथुर | 1993 ई. |
| 4 | सपना अभी भी (काव्य) | धर्मवीर भारती | 1994 ई. |
| 5 | आत्मजयी (काव्य) | कुँवरनारायण | 1995 ई. |
| 6 | हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास | डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी | 1996 ई. |
| 7 | उत्तर कबीर व अन्य कविताएँ (काव्य) | केदारनाथ सिंह | 1997 ई. |
| 8 | पाँच आँगनों वाला घर (उपन्यास) | गोविन्द मिश्र | 1998 ई. |
| 9 | विश्रामपुर का सन्त (उपन्यास) | श्रीलाल शुक्ल | 1999 ई. |
| 10 | पहला गिरमिटिया (उपन्यास) | गिरिराज किशोर | 2000 ई. |
| 11 | आलोचना का पक्ष (आलोचना) | रमेश चन्द्र शाह | 2001 ई. |
| 12 | पृथ्वी का कृष्ण पक्ष (काव्य) | कैलाश वाजपेयी | 2002 ई. |
| 13 | आवाँ (उपन्यास) | चित्रा मुद्गल | 2003 ई. |
| 14 | कठगुलाब (उपन्यास) | मृदुला गर्ग | 2004 ई. |
| 15 | कथा सतीसर (उपन्यास) | चन्द्रकान्ता | 2005 ई. |
| 16 | कविता का अर्थात् (आलोचना) | परमानन्द श्रीवास्तव | 2006 ई. |
| 17 | समय-सरगम (उपन्यास) | कृष्णा सोबती | 2007 ई. |
| 18 | एक कहानी यह भी (आत्मकथा) | मन्नू भण्डारी | 2008 ई. |
| 19 | इन्हीं हथियारों से (उपन्यास) | अमरकान्त | 2009 ई. |
| 20 | फिर भी कुछ रह जाएगा (काव्य) | विश्वनाथ तिवारी | 2010 ई. |
| 21 | आम के पत्ते (कविता संग्रह) | रामदरश मिश्र | 2011 ई. |
| 22 | न भूतो न भविष्यति (उपन्यास) | नरेन्द्र कोहली | 2012 ई. |
| 23 | व्योमकेश दरवेश (संस्मरण) | विश्वनाथ त्रिपाठी | 2013 ई. |
| 24 | प्रेमचन्द को कहानियों का काल क्रमानुसार अध्ययन | कमल किशोर गोयनका | 2014 ई. |
| 25 | क्षमा (खण्डकाव्य) | सुनीता जैन | 2015 ई. |
| 26 | काटना शमी का वृक्ष: पद्म पंखुड़ी की धार से (उपन्यास) | सुरेन्द्र वर्मा | 2016 ई. |
| 27 | दुक्खम-सुक्खम (उपन्यास) | ममता कालिया | 2017 ई. |
| 28 | जितने लोग उतने प्रेम (काव्य संग्रह) | लीलाधर जगूड़ी | 2018 ई. |
| 29 | कागज की नाव (उपन्यास) | नासिरा शर्मा | 2019 ई. |
| 30 | पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी (उपन्यास) | प्रो. शरद पगारे | 2020 ई. |
| 31 | महाबली (नाटक) | असगर वजाहत | 2021 ई. |
| 32 | पागलखाना (उपन्यास) | डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी | 2022 ई. |
| 33 | यादें, यादें और यादें (संस्मरण) | पुष्पा भारती | 2023 ई. |
| 34 | कौन देस को वासी: वेणु की डायरी | सूर्यबाला | 2024 ई. |
निष्कर्ष
व्यास सम्मान हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों को सम्मानित करके हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
व्यास सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
1. व्यास सम्मान कब शुरू हुआ?
उत्तर:- व्यास सम्मान 1991 में K. K. Birla Foundation द्वारा शुरू किया गया था।
2. व्यास सम्मान 2024 किसे मिला?
उत्तर:- 2024 का व्यास सम्मान लेखिका सूर्यबाला को मिला।
3. व्यास सम्मान की पुरस्कार राशि कितनी है?
उत्तर:- इस पुरस्कार के अंतर्गत लगभग ₹4 लाख की राशि प्रदान की जाती है।

0 टिप्पणियाँ