दुनिया के 10 सबसे बुद्धिमान व्यक्ति | highest iq in the world 2022

हेलो दोस्‍तो, आज का शीर्षक तो आपने देख ही लिया होगा। आज हम दुनिया के ऐसे 10 बुद्धिमान लोगों के बारे में जानेंगे जिन्‍होंने आपनी अपनी बुद्धिमत्‍ता के दम पर दुनिया के देखने के नजरियें को बदलकर रख दिया और दुनिया को उपहार में ऐसे तोफे दिये जिनके दम पर मानव जीवन को सुगम बना दिया। तो आइये मिलते है दुनिया के 10 सबसे बुद्धिमान व्यक्ति (highest iq in the world 2022) कौन है?

1. सर आइज़ैक न्यूटन (Isaac Newton)

highest iq in the world

सर आइज़ैक न्यूटन के बारे में आज कौन नहीं जानता, यह इंग्लैंड के एक महान वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण के नियम दिये तथा गति के सिद्धान्त की खोज की। वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष व दार्शनिक भी थे। 1687 में प्रकाशित उनकी किताब फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका, यह विज्ञान के इतिहास में अपने आप में सबसे प्रभावशाली पुस्तक है। 

प्रमुख कार्य: 

  • उन्‍होने गुरूत्वाकर्षण के नियम एवं गति के के सिद्धांत की खोज की|
  • स्पेक्ट्रम एवं इन्द्रधनुष में दिखाई देने वाले रंगों के सिद्धांत का विकास इन्‍होने ही दिये|
  •  न्यूटन ने संवेग तथा कोणीय संवेग के संरक्षण के सिद्धांतों दिये।
  •  पहले व्यावहारिक दूरबीन के निर्माणकर्ता |

2. आर्यभट (Aryabhata)

highest iq in the world


दुनिया के महान या बुद्धिमान लोगों की बात आती है तो भारत भी इनमें पिछें नहीं है उसमें सबसे महले नाम प्राचीन भारत के एक महान ज्योतिषविद् और गणितज्ञ आर्यभट का आता है। इन्होंने आर्यभटीय ग्रंथ की रचना की जिसमें ज्योतिषशास्त्र के अनेक सिद्धांतों का प्रतिपादन है। इसी ग्रंथ के अनुसार उनका जन्मस्थान कुसुमपुर और जन्मकाल शक संवत्
398 लिखा है। बिहार में वर्तमान पटना का प्राचीन नाम कुसुमपुर था लेकिन आर्यभट का कुसुमपुर दक्षिण में था, यह अब लगभग सिद्ध हो चुका है। विज्ञान, गणित और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। 

प्रमुख कार्य: 

  • शून्य की अवधारणा|
  • सर्वप्रथम उन्‍होनें दशमलव के चार अंको बाद तक के “पाई” के मान की गणना की।
  • खगोलविज्ञान के क्षेत्र में उन्‍होंने ही बताया कि स्वयं पृत्‍वी अपनी धुरी पर घूमती है।
  • उनहोंने त्रिभुज और वृत्त के क्षेत्रफल की गणना के लिए फार्मूले भी तैयार कियेथे|
  • इसके अलावा उन्होंने बताया कि “ग्रहण” का कारण चंद्रमा और पृथ्वी की छाया होते हैं|
  • उन्होंने बताया कि “ग्रह” के चमकने का कारण सूर्य के प्रकाश के परावर्तन हैं|
  • उन्होंने मात्र 24 वर्ष की उम्र में ही “आर्यभट्टिय” नामक पुस्तक लिखी थी| 


3. गैलीलियो गैलिली (Galileo Galilei) 

highest iq in the world


गैलीलियो गैलिली एक इतालवी खगोलशास्त्री, भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे। गैलिलियो पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा उन्हें “आधुनिक खगोल विज्ञान के जनक” के रूप में जाना जाता है| गैलिलियो का जन्‍म पीसा में हुआ था, उनके पिता विन्सेंजियो गैलीली एक वकील व संगीतकार थे। गैलिलियो की पीसा और पडुआ के विश्वविद्यालयों में शिक्षित किया गया था। सबसे पहले उन्होंने औषधि का अध्ययन किया, लेकिन गणित के लिए इसे छोड़ दिया। अपने कैरियर के प्रारंभिक दिनों में, गैलिलियो ने अरस्तु के दर्शन की आलोचना की, बल्कि फिर खुलेआम उसका उपहास उड़ाया। प्राकृतिक घटना की व्याख्या के मामले में अरस्तु की अपनी स्वयंसिद्ध धारणा थी कि पृथ्वी ब्रह्मांड के केंद्र पर दृढ़ता से खड़ी है। तब अंतरिक्ष में पृथ्वी की गति का कोई ज्ञात भौतिक प्रमाण नहीं था। 

प्रमुख कार्य: 

  • उन्‍होंने वैज्ञानिक क्रांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| 
  • खगोलीय वेधशाला और दूरबीन का आविष्कार में इनका बहुत बड़ा योगदान है। 
  • उन्होंने सूर्य की घूर्णन गति का भी अवलोकन किया। 
  • सैन्य कम्पास का आविष्कार भी उन्‍होंने ही किया था|


4. थ़ॉमस अल्वा ऍडिसन (thomas alva edison)

highest iq in the world


थ़ॉमस अल्वा ऍडिसन (११ फ़रवरी १८४७ - १८ अक्टूबर १९३१) हान अमरीकी आविष्कारक एवं वीध्वांत व्यक्ति थे। फोनोग्राफ एवं विद्युत बल्ब सहित अनेकों युक्तियाँ विकसित कीं जिन्‍होंने लोगों के जीवन को पूरी तरीके से बदलकर रख दिया। वह "मेन्लो पार्क के जादूगर" के नाम से प्रख्यात है। भारी मात्रा में उत्पादन के सिद्धान्त एवं विशाल टीम को लगाकर अन्वेषण-कार्य को आजमाने वाले वे पहले अनुसंधानकर्ता थे। एडीसन बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे 

प्रमुख कार्य:

  • एडिसन को प्रथम औद्योगिक प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। 
  • अमेरिका में अकेले १०९३ पेटेन्ट कराने वाले एडिसन विश्व के सबसे महान आविष्कारकों में गिने जाते हैं। 
  • उन्होंने पहले विद्युत् बल्ब का आविष्कार किया था| 
  • उन्होंने द्वारा फिल्मी कैमरे की भी खोज की गई। 
  • उन्होंने प्रतिदीप्तिदर्शी (Fluoroscope) और पुनः चार्ज होने वाले बैटरी का भी आविष्कार किया था|

 

5. लिओनार्दो दा विंची (Leonardo da Vinci) 

highest iq in the world


लिओनार्दो दा विंची (जन्म: 1452 - मृत्यु: 1519) इटलीवासी, महान चित्रकार, आविष्कारक, मूर्तिकार, संगीतज्ञ, वैज्ञानिक, निरीक्षक, शरीर रचना वैज्ञानिक, भवन डिजाईन विशेषज्ञ, डिज़ाइनर और नगर नियोजक थे। अपने समय में उनका नाम बहुत प्रसिद्ध था और लोग उनकी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मानते थे। उनकी इसी बहुमुखी प्रतिभा के कारण उन्हें 'यूनिवर्सल मैन' की उपाधि दी गयी थी। 

प्रमुख कार्य:

  • वह पहले ऐसे व्‍यक्ति थे जिन्होंने मानव शरीर का चीड़-फाड़ किया था|
  • उन्होंने टैंक, पैराशूट, हेलीकॉंप्टर जैसी वस्तुओं का आविष्कार किया|
  • वे एक प्रसिद्ध कलाकार, चित्रकार एवं संगीतकार थे| दुनिया की उनकी सबसे मशहूर पेंटिंग “मोनालिसा” उनके द्वारा ही बनाई गई है|
  • उनकी रूचि भूविज्ञान एवं नक्शे बनाने में भी थी|
  • उनकी खासियत थी कि वह उल्टी दिशा अर्थात् दायें से बायें भी धाराप्रवाह रूप से लिख सकते थे|

 

6. स्टीफ़न विलियम हौकिंग (stephen william hawking) 

highest iq in the world


स्टीफ़न विलियम हौकिंग (8 जनवरी 1942– 14 मार्च 2018) 90 प्रतिशत विकलांग के होने के बावजूद उनकी क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। वह एक विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी व लेखक के साथ ही कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र (Centre for Theoretical Cosmology) के शोध निर्देशक भी थे। 

प्रमुख कार्य:

  • स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग के सिद्धांत दिये। 
  • उन्होंने सर्वप्रथम ब्रह्मांड विज्ञान से सिद्धांत और क्वांटम यांत्रिकी का सें संबंधित तर्क दिये|
  • उन्हें 12 मानद डिग्रियाँ व अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
  • उन्होंने अपनी पुस्तक “अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम” में अपने सिद्धांतों और ब्रह्माण्ड विज्ञान के बारे में विचार-विमर्श किया हैं|
  • 65 वर्ष की उम्र में वे अंतरिक्ष में जाकर गुरुत्वाकर्षण के बिना पर्यावरण का अनुभव किया था| 

7. टेरेंस ताओ (terence tao) 

highest iq ever recorded


टेरेंस ची-शेन ताओ एफएए एफआरएस (जन्म 17 जुलाई 1975) एक ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी गणितज्ञ हैं, जिन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वह वर्तमान में हार्मोनिक विश्लेषण, आंशिक अंतर समीकरण, बीजीय कॉम्बिनेटरिक्स, अंकगणितीय कॉम्बिनेटरिक्स, ज्यामितीय कॉम्बिनेटरिक्स, संपीड़ित संवेदन और विश्लेषणात्मक संख्या सिद्धांत पर केंद्रित है। 2015 तक, उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में गणित में जेम्स और कैरोल कोलिन्स की कुर्सी धारण की। ताओ 2006 फील्ड्स मेडल और 2014 के गणित में निर्णायक पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे। 

प्रमुख कार्य:

  • उन्होंने “ग्रीन-ताओ” प्रमेय दिया था|
  • उन्होंने तस्वीरों में लाल आँखों को हटाने के लिए “द पॉवर ऑफ कॉन्वेक्स रिलेक्सेशन: नियर ऑप्टीमल मैट्रिक्स कम्पलीशन” एवं अधूरी और गलत माप से बचने हेतु “स्टेबल सिग्नल रिकवरी” नामक सिद्धांत की खोज भी की|
  • उन्हें “फील्ड्स पदक”, “सस्त्रा रामानुजन पुरस्कार” और गणित का “ब्रेकथ्रू पुरस्कार” जैसे सम्मानों से सम्‍मानित भी किया जा चुका है|
  • उनका IQ level 230 है।
  • उनके द्वारा “ऑपरेटर स्प्लिटिंग” के द्वारा KDV समीकरण का संख्यात्मक विश्लेषण भी किया गया था|

 
8. क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (Christopher Edward Nolan) 

highest iq ever recorded


क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (जन्मतिथि 30 जुलाई 1970) उन्हें अमेरिका में सबसे चतुर व्यक्ति माना जाता है और उनका बुद्धिमता स्तर (IQ level) 195 से 210 के बीच  है| एक अंग्रेज-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उन्हें इतिहास में व्यावसायिक रूप सबसे कामयाब निर्देशक, तथा 21वीं सदी के बेहद सफल और प्रशंसनीय फ़िल्मकारों में से एक माना जाता है। 

प्रमुख कार्य:

  • क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन ने मन और वास्तविकता के बीच के संबंध को समझाने के लिए “कॉग्निटिव थियोरेटीक मॉडल ऑफ द यूनिवर्स” सिद्धांत की खोज की|
  • उन्होंने पत्नी “जीना लोसासो” के साथ मिलकर "मेगा फाउंडेशन" का गठन किया, जो लोगों की मदद करता है|
  • वह युवा पीढ़ी के सामने एक मिसाल थे वे बिना किसी डिग्री के स्वाध्याय के दम, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त किये| 


9. किम उंग-यंग (Kim Ung-Yong) 

highest iq ever recorded


किम उंग-यंग का नाम “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में दर्ज है। शायद आपके पता न हो, उनका बुद्धिमता स्तर हॉकिंग एवं आइंस्टीन से भी अधिक है| जब वे चार महीने के भी नही थे तभी उन्होंने बोलना शुरू कर दिया था और 2 साल की उम्र में ही वे जापानी, कोरियाई, जर्मन और अंग्रेजी भाषा पढ़ना जानते थे| 

प्रमुख कार्य:

  • उन्होंने अतिथि छात्र के रूप में “हेनयंग विश्वविद्यालय” में भौतिक विज्ञान की पढ़ाई की और 8 साल की उम्र में उन्हें नासा ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन करने के लिए आमंत्रित किया था|
  • उन्होंने कोरियाई तथा चीनी भाषा में कवितायें लिखी है|
  • उन्होंने निबंध एवं कविताओं की दो छोटी पुस्तकें लिखी है|

 

10. जुडित पोल्गर (Judit Polgar) 

highest iq ever recorded


जुडित पोल्गर हंगरी की रहने वाली शतरंज की एक ग्रैंडमास्टर है तथा वह इस समय उम्र 40 वर्ष है| 

प्रमुख कार्य:

  • जुडित पोल्ग वर्ष 1999 में, 15 साल की उम्र में ही, बॉबी फिशर को हराकर सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था|
  • साल 2002 में पुनः उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी गैरी कास्प्रोव को हराया था| “फिडे” की शीर्ष 100 खिलाड़ियों (FIDE’s Top 100 list) की सूची में वे एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं|
  • वह पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी है जिसने 2700 से अधिक रेटिंग अंक प्राप्त किये हैं| जुडित पोल्ग साल 2005 में खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में 8वां स्थान और 2735 रेटिंग अंक प्राप्त की थी|

यह भी देखे:-