भारत के प्रमुख 10 पर्यटन स्थल | Top 10 beautiful places in India

Best Places To Visit In May In India : यदि आप घूमन के शौकीन हो तो आइये, आज हम आपको भारत के प्रमुख पर्यटन स्‍थलों की ओर ले चलते है। जो अपनी प्राचीन कहानी और खूबसूरती की लिए पूरी दुनिया में मसहूर है। जहॉं लाखों व्‍यक्ति देश-विदेश से अपने छूट्टीयों के दीन बीताने तथा नई जगह को देखने, घूमने यहाँँ के प्राचीन रहस्‍य व कहानी को जानने के लिए आते है। तो बिना किसी देर के हम ले चलते है भारत के प्रमुख 10 पर्यटन स्‍थल के पास (Top 10 beautiful places in India) 


    दिल्ली (Delhi)


    best places to visit in may in india

    दिल्ली भारत की राजधानी व इतिहास और आधुनिकता का केंद्र है। यहाँ मुग़लों द्वारा बनाई गई इमारतें काफी तादात में है जहाँ सिर्फ भारतीय यात्री ही नहीं विदेशी यात्री भी भारी मात्रा लोग दिल्ली में बने पुराने किले तथा और कई अन्य खूबसूरत जगह को देखने के लिए हर साल आते हैं। मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे और मस्ज़िद तक हर चीज़ आपको यहाँ मिल जाएगी। दिल्‍ली एक ऐसी जगह जहाँ हर प्रकार की संस्कृति का मिश्रण है और कोई भेदभाव नहीं है। दिल्ली पर्यटन स्थल अपकी स्मृति में अनौखी छाप छोड़ देता है।

    दिल्ली के कुछ बेहद ही आकर्षक टूरिस्ट प्लेस में लाल किला, लोटस टेम्पल, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, क़ुतुब मीनार, जंतर मंतर, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सफदरगंज का मकबरा आदि आते हैं।

     

    ताजमहल, आगरा (Taj Mahal, Agra)


    best places to visit in may in india

    भारत के Tourist Places की बात की जाए तो सबसे पहले नाम ताजमहल का आता है जो कि आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित हैं। ताजमहल का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी सबसे प्रिय पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।

    कहा जाता है कि इतने बड़े और विशाल ताजमहल का निमार्ण सन् इसे 1632 में बनना चालू हुआ था और 1643 में बनकर तैयार हुआ। लेकिन परियोजना के अन्य चरणों में काम 10 वर्षों तक और जारी रहा। उस्ताद अहमद लाहौरी को इसका प्रधान रूपांकनकर्ता माना जाता है। हर वर्ष लाखों दर्शनीक देश विदेश से इसके सौंदर्य का आनंद लेने आते है।


    शिमला (Shimla)


    best places to visit in may in india

    शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है जो कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। शिमला अपने रिजटॉय ट्रेनमॉल रोड और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है।  शिमला 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो खासकर हनीमूनर्स के लिए प्रसिद्ध है। शिमला में ऐतिहासिक मंदिर के साथ-साथ औपनिवेशिक शैली की इमारतें है जो दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को अपने आकर्षण करती है।

    शिमला हिल्स स्टेशन घूमने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज, मॉल रोडरिज और जाखू मंदिर जरुर घूमने के पाइंट है। कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन यहां की कई खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से होकर जाती हैजिसमें यात्रा करना मन मोह लेता है। इस रेल मार्ग का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेन मार्गों में आता है।

    पलोलेम बीच, गोवा (Palolem Beach, Goa)


    best places to visit in may in india

    पलोलेम बीच गोवा के दक्षिणी सिरे पर कानकोना के मडगांव से लगभग 38 किमी दूरी पर स्थित एक खूबसूरत समुद्री तटों में से एक है, जोकि देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। खासकर ऐसे व्‍यक्ति जिसे शांति और सुकून की तलाश हो उनके लिए यह बहुत ही आर्दश स्‍थान है। यहा पर्यटकों की भीड़ हमेंशा भारी मात्रा में होती हैं।

    इस बीच पर दूर-दूर तक फैली समुद्र तट के किनारों पर आराम, मस्ती, मार्टी और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया जाता हैं। पलोलेम बीच मुख्‍य रूप से केवल पार्टियों और मनोरंजन के लिए ही जाना जाता है। इस बीच पर नौका सवारी का आनंद भी लिया जा सकता हैं।


    स्वर्ण मंदिर, अमृतसर (The Golden Temple, Amritsar)


    best places to visit in india in may with family

    यह भारत के राज्य पंजाब के अमृतसर के सबसे बड़ो आकर्षणों में से एक है श्री हरमंदिर साहिब, जिसे दरबार साहिब या स्वर्ण मन्दिर भी कहा जाता है। अमृतसर एक आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ यह सिख आस्था का सबसे पवित्र गुरुद्वारा है। जहॉं पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

    अमृतसर का नाम 10 सिख गुरुओं में से चौथे गुरु रामदास साहिब ने 15वीं सदी में यहॉं एक सरोवर बनवाया था, जिसके नाम पर ही इस गुरूद्वारा का नाम पड़ा गया। यह गुरुद्वारा इसी सरोवर के बीचोबीच स्थित है। इस गुरुद्वारे का बाहरी हिस्सा सोने का बना होने के कारण ही इसे 'स्वर्ण मंदिर' कहा जाता है।

    क्‍या आप यह भी जानने चाहते है:-

    ऊटी, तमिल नाडु (Ooty, Tamilnadu)


    best places to visit in india in may with family

    तमिलनाडु में नीलगिरि ज़िले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक स्थल ऊटी अपने मनोरम दृश्यों के लिए विश्व विख्यात है। इसकी खूबसूरती के कारण इसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा के समीप बसा यह शहर एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। ऊटी कुदरत का खूबसूरत जीता जागता उदाहरण है जो अपने सौंदर्य और खूबसूरती के लिए तो जाना जाता ही है इसके साथ ही यह हिन्दुस्तान फोटो फिल्म के कारखाने के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है।


    बैकवाटर, केरल (Backwaters, Kerala)


    top 10 beautiful places in india

    केरल भारत का एक खूबसूरत राज्य माना जाता हैं जोकि अपने बैकवाटर के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। भारत के केरल राज्य में आकर्षित झील, नहरे, लैगून और ज्वारनदमुख आदि हैं। केरल का नाम अपनी जुवा पर आते ही हमारे दिल में केरल के बैकवाटर में घूमने की इक्षा जाग्रित होने लगती हैं। इसके साथ ही बैकवाटर में हाउस बोट में घूमते हुए केले के पत्ते में भोजन करना और नारियल पानी पीना बाकाई दिलचस्प लगता हैं। केरल बैकवाटर में घूमना, हाउसबोट क्रूज़ पर जाना और दिल खोलकर मस्ती करना ही, केरल की ओर पर्यटकों को खीचता हैं।

    केरल राज्य के लिए मीठे पानी का प्रमुख स्रोत बैकवाटर हैं जोकि समुद्री वनस्पति एवं जीवों का एक विशाल स्थान बन गया हैं।


    हवा महल, जयपुर (Hawa Mahal, Jaipur)


    best places to visit in may in india

    राजस्थान कई अजूबों का राज्य है और हवा महल उनमें से एक है। हवा महल भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक राजसी-महल है। जो अपने यादगार और प्रभावशाली बाहरी हिस्से के लिए जाना जाता है। इसे सन 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था यह किसी 'राजमुकुट' की तरह वास्तुकार लाल चंद उस्ता द्वारा डिजाइन किया गया था। हवा महल जयपुर का एक आकर्षक स्थल है, जो अपनी गुलाबी रंग की बालकनियों और जालीदार खिड़कियों के लिए लोकप्रिय है, जिन्हें झरोखा कहते हैं। जहां से आप इस शहर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। हवा महल के अंदर कदम रखते ही लोगों को यहां की राजपुताना और इस्लामी मुगल वास्तुकला का मेल देखने को मिलता। हर वर्ष लाखों पर्यटक इसे देखने आते है।


    लद्दाख (Ladakh)


    best places to visit in may in india

    लद्दाख भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में है। लद्दाख चारों तरफ हरियाली, बर्फीली घाटियों से ढके विशाल पहाड़, हजारो फीट ऊंचाई वाले पर्वत और दोनों तरफ से बहते खुबसूरत झरनें कुदरत की एक खुबसुरती कारीगरी का नमूना  है| लेह लद्दाख के कठिन मार्ग, बर्फबारी, ट्रेकिंग और यहां कि एडवेंचरस गतिविधियों के लिए भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

    मैसूर पैलेस, मैसूर (Mysore Palace, Mysore)

    best places to visit in may in india

    महाराजा पैलेस, राजमहल मैसूर के कृष्णराजा वाडियार चतुर्थ का है। यह पैलेस बाद में बनवाया गया। इससे पहले का राजमहल चन्दन की लकड़ियों से बना था। एक दुर्घटना में इस राजमहल की बहुत क्षति हुई जिसके बाद यह दूसरा महल बनवाया गया। पुराने महल को बाद में ठीक किया गया जहाँ अब संग्रहालय है। दूसरा महल पहले से ज्यादा बड़ा और अच्छा है।

    मैसूर पैलेस दविड़, पूर्वी और रोमन स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। नफासत से घिसे सलेटी पत्थरों से बना यह महल गुलाबी रंग के पत्थरों के गुंबदों से सजा है।

    महल में एक बड़ा सा दुर्ग है जिसके गुंबद सोने के पत्तरों से सजे हैं। ये सूरज की रोशनी में खूब जगमगाते हैं। अब हम मैसूर पैलेस के गोम्बे थोट्टी - गुड़िया घर - से गुजरते हैं। यहां 19वीं और आरंभिक 20वीं सदी की गुड़ियों का संग्रह है। इसमें 84 किलो सोने से सजा लकड़ी का हौद भी है जिसे हाथियों पर राजा के बैठने के लिए लगाया जाता था। इसे एक तरह से घोड़े की पीठ पर रखी जाने वाली काठी भी माना जा सकता है।

     यह भी देखे:-