हिन्दी में प्रथम (First in Hindi): प्रथम कवि, प्रथम उपन्यास, प्रथम कहानी, प्रथम अखबार और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

हिन्दी साहित्य का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवपूर्ण रहा है। इस इतिहास में कई ऐसी रचनाएँ, ग्रन्थ, लेखक और घटनाएँ हैं जिन्हें “हिन्दी में प्रथम” होने का गौरव प्राप्त है। जैसे—हिन्दी का प्रथम कवि कौन था, हिन्दी का पहला उपन्यास कौन-सा है, पहली कहानी, पहला महाकाव्य, पहला समाचार पत्र या पहली पत्रिका कौन-सी थी आदि। 

इन सभी तथ्यों का ज्ञान हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों तथा शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से UGC NET, SET, TGT, PGT, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हमने हिन्दी साहित्य से संबंधित सभी प्रमुख “प्रथम” तथ्यों को क्रमवार और सरल भाषा में एक ही स्थान पर प्रस्तुत किया है, ताकि पाठकों को पूरी जानकारी आसानी से मिल सके और अध्ययन करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

 Hindi me pratham

हिंदी में प्रथम/ Hindi me Pratham

क्रमांक हिन्दी में प्रथम (First in Hindi) कवि / रचनाएं / अन्‍य
1हिन्दी का प्रथम कविसरहपाद (8वीं शताब्दी)
2हिन्दी की प्रथम रचनाश्रावकाचार (देवसेन)
3हिन्दी का प्रथम मौलिक नाटकनहुष (गोपाल चन्द्र)
4हिन्दी का प्रथम उपन्यासपरीक्षागुरु (श्रीनिवास दास)
5हिन्दी की प्रथम आत्मकथाअर्द्धकथानक (बनारसी दास जैन)
6हिन्दी की प्रथम जीवनीदयानन्द दिग्विजय (गोपाल शर्मा)
7हिन्दी का प्रथम रिपोर्ताजलक्ष्मीपुरा (शिवदान सिंह चौहान)
8हिन्दी का प्रथम यात्रा संस्मरणलन्दन यात्रा (हरदेवी वर्मा)
9हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानीइन्दुमती (किशोरी लाल गोस्वामी)
10हिन्दी की प्रथम वैज्ञानिक कहानीचन्द्रलोक की यात्रा (केशव प्रसाद सिंह)
11हिन्दी का प्रथम गद्य काव्यसाधना (रायकृष्ण दास)
12हिन्दी खड़ी बोली का प्रथम काव्य ग्रन्थएकांतवासी योगी (श्रीधर पाठक)
13हिन्दी की प्रथम अतुकांत रचनाप्रेमपथिक (जयशंकर प्रसाद)
14हिन्दी छायावाद का प्रथम काव्य-संग्रहझरना (जयशंकर प्रसाद)
15शुद्ध एवं परिमार्जित खड़ी बोली के प्रथम लेखकराम प्रसाद निरंजनी
16हिन्दी खड़ी बोली का प्रथम गद्य ग्रन्थभाषा योगवाशिष्ठ
17हिन्दी खड़ी बोली के प्रथम प्रतिष्ठित कविअमीर खुसरो
18हिन्दी साहित्य का प्रथम महाकाव्यपृथ्वीराज रासो (चन्दबरदाई)
19हिन्दी का प्रथम बड़ा महाकाव्यहंसावली (असायत)
20हिन्दी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्यप्रियप्रवास (हरिऔध)
21हिन्दी खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचनाचन्द छन्द बरनन की महिमा (गंग कवि)
22'प्रयोगवाद' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोगकर्तानन्द दुलारे वाजपेयी
23हिन्दी का प्रथम गीतिनाट्यकरुणालय (जयशंकर प्रसाद)
24हिन्दी में दोहा-चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोगकर्तासरहपाद
25हिन्दी रीतिकाव्य का प्रथम ग्रन्थहिततरंगिणी (कृपाराम)
26हिन्दी का प्रथम अभिनीत नाटकजानकी-मंगल (शीतला प्रसाद त्रिपाठी)
27दक्षिण भारत में हिन्दी खड़ी बोली में साहित्य-सृजन करने वाले प्रथम साहित्यकारमुल्ला वजही
28‘गीति काव्य’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोगकुसुममाला की भूमिका (लोचन प्रसाद पाण्डेय)
29हिन्दी की प्रथम एकांकीएक घूँट (जयशंकर प्रसाद)
30हिन्दी काव्यशास्त्र की प्रथम पुस्तकसाहित्य लहरी (सूरदास)
31हिन्दी में सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्यचन्दायण (मुल्ला दाऊद)
32हिन्दी में छन्दशास्त्र की प्रथम रचनाछन्दमाला
33हिन्दी में रीति सिद्धान्त के प्रथम प्रस्तोताआचार्य केशवदास
34हिन्दी में प्रथम गीत रचनाकारविद्यापति
35प्रथम विश्व हिन्दी-सम्मेलन1975 ई., नागपुर
36'स्वच्छन्दतावाद' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोगकर्तामुकुटधर पाण्डेय
37'नई कविता' शब्द का सर्वप्रथम नामकरणकर्ताअज्ञेय
38हिन्दी का प्रथम रेखाचित्र संकलनपद्मपराग (पद्मसिंह शर्मा)
39हिन्दी आलोचना की प्रथम पुस्तकहिन्दी कालिदास की आलोचना
40हिन्दी में प्रथम तुलनात्मक आलोचनाबिहारी और सादी की तुलनात्मक आलोचना (पद्मसिंह शर्मा)
41हिन्दी के प्रथम मार्क्सवादी आलोचकडॉ. शिवदान सिंह चौहान
42प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम सभापतिमुन्शी प्रेमचन्द
43राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्षबाल गंगाधर खरे
44हिन्दी का प्रथम साप्ताहिक पत्रउदन्त मार्तण्ड
45हिन्दी का प्रथम दैनिक पत्रसमाचार सुधावर्षण
46हिन्दी की प्रथम पत्रिकासंवाद कौमुदी
47हिन्दी साहित्य परिषद् के प्रथम अध्यक्षपुरुषोत्तम दास टण्डन
48हिन्दी नाटक का प्रथम सैद्धान्तिक ग्रन्थरूपक रहस्य (श्यामसुन्दर दास)
49हिन्दी साहित्य के लिए प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कारसुमित्रानन्दन पन्त (चिदम्बरा)
50हिन्दी साहित्य के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कारमाखनलाल चतुर्वेदी (हिमतरंगिणी)
51हिन्दी साहित्य के लिए प्रथम व्यास सम्मानडॉ. रामविलास शर्मा (भारत के भाषा परिवार और हिन्दी)
52हिन्दी के लिए प्रथम सरस्वती सम्मानडॉ. हरिवंश राय बच्चन (आत्मकथा)
53मुंशी प्रेमचन्द का प्रथम उपन्यासप्रेमा (1907 ई.)
54मुंशी प्रेमचन्द की प्रथम कहानीपंच परमेश्वर (1916 ई.)
55जयशंकर प्रसाद की प्रथम कहानीग्राम (1911 ई.)
56जयशंकर प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटकराज्यश्री (1915 ई.)
57महादेवी वर्मा का प्रथम काव्य-संग्रहनीहार (1930 ई.)
58निराला की प्रथम काव्य रचनाजूही की कली (1918 ई.)
59हिन्दी का प्रथम व्याकरणहिन्दुस्तानी ग्रामर (1698 ई.) – जे.जे. केटेलर
60हिन्दी भाषा में लिखा गया प्रथम व्याकरणहिन्दी व्याकरण (1827 ई.) – पादरी एम.टी. आदम
61हिन्दी का प्रथम व्यवस्थित व्याकरणभाषा चन्द्रोदय (1855 ई.) – पं. श्रीलाल
62हिन्दी की प्रथम कवयित्रीमीराबाई
63तार सप्तक की एकमात्र महिला कवयित्रीशकुन्तला माथुर
64रामचन्द्र शुक्ल की प्रथम सैद्धान्तिक आलोचनात्मक कृतिकाव्य में रहस्यवाद
65जैनेन्द्र का प्रथम उपन्यासपरख (1929 ई.)
66फणीश्वरनाथ 'रेणु' का प्रथम उपन्यासमैला आँचल
67अज्ञेय का प्रथम उपन्यासशेखर : एक जीवनी
68इलाचन्द्र जोशी का प्रथम उपन्यासघृणामयी
69अज्ञेय का प्रथम काव्य संग्रहभग्नदूत (1933 ई.)
70भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यासचित्रलेखा (1939 ई.)
71हिन्दी में साधारणीकरण के सम्बन्ध में प्रथम चिन्तनकर्तारामचन्द्र शुक्ल


हिन्दी में प्रथम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्‍न 1. हिन्दी का प्रथम कवि कौन माना जाता है?

उत्तर - हिन्दी का प्रथम कवि सरहपाद को माना जाता है। वे 8वीं शताब्दी के सिद्ध कवि थे और हिन्दी साहित्य के प्रारम्भिक कवियों में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।

प्रश्‍न 2. हिन्दी का पहला उपन्यास कौन-सा है?

उत्तर - हिन्दी का पहला उपन्यास परीक्षागुरु है, जिसे श्रीनिवास दास ने 1882 ई. में लिखा था। यह उपन्यास हिन्दी गद्य साहित्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कृति माना जाता है।

प्रश्‍न 3. हिन्दी की पहली मौलिक कहानी कौन-सी है?

उत्तर - हिन्दी की पहली मौलिक कहानी इन्दुमती है, जिसके लेखक किशोरीलाल गोस्वामी हैं। यह कहानी 1900 ई. में प्रकाशित हुई थी।

प्रश्‍न 4. हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र कौन-सा था?

उत्तर - हिन्दी का पहला समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड था। इसका प्रकाशन 30 मई 1826 को कोलकाता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा किया गया था।

प्रश्‍न 5. हिन्दी की पहली पत्रिका कौन-सी मानी जाती है?

उत्तर - हिन्दी की पहली पत्रिका संवाद कौमुदी मानी जाती है, जिसका प्रकाशन समाज सुधार के उद्देश्य से किया गया था।

प्रश्‍न 6. हिन्दी साहित्य का प्रथम महाकाव्य कौन-सा है?

उत्तर - हिन्दी साहित्य का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो माना जाता है, जिसके रचयिता चन्दबरदाई हैं।

प्रश्‍न 7. हिन्दी का पहला दैनिक समाचार पत्र कौन-सा है?

उत्तर - हिन्दी का पहला दैनिक समाचार पत्र समाचार सुधावर्षण माना जाता है, जो 19वीं शताब्दी में प्रकाशित हुआ था।

प्रश्‍न 8. हिन्दी की पहली आत्मकथा कौन-सी है?

उत्तर - हिन्दी की पहली आत्मकथा अर्द्धकथानक है, जिसके लेखक बनारसी दास जैन हैं। यह कृति 1641 ई. में लिखी गई थी।

यह भी पढ़ें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ