हिंदी के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता (1955–2024)

भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य अकादेमी की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1954 में की गई। भारत की प्रमुख साहित्यिक संस्था के रूप में अकादेमी पुरस्कार, फैलोशिप, अनुदान, प्रकाशन, साहित्यिक कार्यक्रम, कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के माध्यम से स्वयं द्वारा मान्यता प्रदत्त चौबीस भारतीय भाषाओं में साहित्य को संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान करती है। अकादेमी भारत की सीमाओं के बाहर भारतीय साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों के साथ साहित्यिक विनिमय कार्यक्रमों का आयोजन भी करती है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी/ Sahitya Akademi

विवरण जानकारी
संस्था का नाम साहित्य अकादमी
स्थापना 12 मार्च, 1954
मुख्यालय रवींद्र भवन, 35 फेरोज़शाह रोड, नई दिल्ली, भारत
क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता,मुंबई, बेंगलूरु, चेन्नै, अगरतला
पत्रिकाएँ इंडियन लिटरेचर,संस्कृत प्रतिभा, समकालीन भारतीय साहित्य, आलोक
पुरस्कार साहित्य अकादमी पुरस्कार, भाषा सम्मान, साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार, युवा पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार
फैलोशिप साहित्य अकादमी फैलोशिप, प्रेमचंद फेलोशिप, डॉ. आनंद कुमारस्वामी फेलोशिप, मानद फेलोशिप
आधिकारिक वेबसाईट https://sahitya-akademi.gov.in/index_h.jsp

साहित्य अकादमी की भाषाएं

यह संस्था देश की 24 भाषाओं—संविधान में उल्लिखित 22 भाषाओं के साथ अंग्रेज़ी और राजस्थानी—में साहित्यिक गतिविधियाँ संचालित करती है। अकादमी सेमिनार, संगोष्ठी, व्याख्यान, काव्य-पाठ तथा अन्य साहित्यिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के साहित्यकारों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करती है। साथ ही यह पुस्तकों के प्रकाशन, अनुवाद कार्यों और साहित्यिक पुरस्कारों के माध्यम से भारतीय साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

साहित्य अकादमी द्वारा मान्य 24 भाषाएं- अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, कन्नड़, कश्मीरी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, बोड़ो,  नेपाली, पंजाबी, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धी, संस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार

1954 में स्थापना होने के बाद से साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमुख भारतीय भाषाओं में प्रकाशित श्रेष्ठ साहित्यिक कृतियों को दिया जाता है। आरंभ में इस पुरस्कार की राशि 5,000 रुपये निर्धारित की गई थी। बाद में समय-समय पर इसमें वृद्धि की गई—1983 में इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये, 1988 में 25,000 रुपये, 2001 में 40,000 रुपये तथा 2003 में 50,000 रुपये कर दिया गया। वर्तमान में 2009 से इस पुरस्कार की राशि 1,00,000 रुपये निर्धारित है। इस पुरस्कार का प्रथम वितरण 1955 में किया गया था।

साहित्य अकादमी पुरस्कार की चयन प्रक्रिया विस्तार से जानने के लिए यहाँ पढ़ें।

साहित्य अकादमी पुरस्कार सूची

क्रमांक रचना रचनाकार वर्ष
1हिमतरंगिनी (काव्य)माखनलाल चतुर्वेदी1955 ई.
2पद्मावत संजीवनी व्याख्यावासुदेवशरण अग्रवाल1956 ई.
3बौद्धधर्म दर्शनआचार्य नरेन्द्रदेव1957 ई.
4मध्य एशिया का इतिहासराहुल सांकृत्यायन1958 ई.
5संस्कृति के चार अध्यायरामधारी सिंह 'दिनकर'1959 ई.
6कला और बूढ़ा चाँद (काव्य)सुमित्रानन्दन पन्त1960 ई.
7भूले बिसरे चित्र (उपन्यास)भगवतीचरण वर्मा1961 ई.
8कलम का सिपाही (जीवनी)अमृतराय1963 ई.
9आँगन के पार द्वार (काव्य)अज्ञेय1964 ई.
10रससिद्धान्त (समीक्षा)डॉ. नगेन्द्र1965 ई.
11मुक्तिबोध (उपन्यास)जैनेन्द्र1966 ई.
12अमृत और विष (उपन्यास)अमृतलाल नागर1967 ई.
13दो चट्टानें (काव्य)हरिवंशराय 'बच्चन'1968 ई.
14रागदरबारी (उपन्यास)श्रीलाल शुक्ल1969 ई.
15निराला की साहित्य साधना (आलोचना)डॉ. रामविलास शर्मा1970 ई.
16कविता के नए प्रतिमान (आलोचना)डॉ. नामवर सिंह1971 ई.
17बुनी हुई रस्सी (काव्य)भवानी प्रसाद मिश्र1972 ई.
18आलोक पर्व (निबन्ध)हजारी प्रसाद द्विवेदी1973 ई.
19मिट्टी की बारात (काव्य)शिवमंगल सिंह सुमन1974 ई.
20तमस (उपन्यास)भीष्म साहनी1975 ई.
21तेरी मेरी उसकी बात (उपन्यास)यशपाल1976 ई.
22चुका भी नहीं हूँ मैं (काव्य)शमशेर1977 ई.
23उतना बस सूरज हूँ (काव्य)भारत भूषण अग्रवाल1978 ई.
24कल सुनना मुझे (काव्य)धूमिल1979 ई.
25ज़िन्दगीनामा ज़िन्दा रुख (उपन्यास)कृष्णा सोबती1980 ई.
26ताप के ताए हुए दिन (काव्य)त्रिलोचन1981 ई.
27विकलांग श्रद्धा का दौर (व्यंग्य)हरिशंकर परसाई1982 ई.
28खूँटियों पर टाँगे लोग (काव्य)सर्वेश्वर दयाल सक्सेना1983 ई.
29लोग भूल गए हैं (काव्य)रघुवीर सहाय1984 ई.
30कव्वे और काला पानी (काव्य)निर्मल वर्मा1985 ई.
31अपूर्वा (काव्य)केदारनाथ अग्रवाल1986 ई.
32मगध (काव्य)श्रीकान्त वर्मा1987 ई.
33अरण्या (काव्य)नरेश मेहता1988 ई.
34अकाल में सारस (काव्य)केदारनाथ सिंह1989 ई.
35नीला चाँद (उपन्यास)शिवप्रसाद सिंह1990 ई.
36मैं वक्त के हूँ सामने (काव्य)गिरिजाकुमार माथुर1991 ई.
37ढाई घर (उपन्यास)गिरिराज किशोर1992 ई.
38अर्द्धनारीश्वर (उपन्यास)विष्णु प्रभाकर1993 ई.
39कहीं नहीं वहीं (काव्य)अशोक वाजपेयी1994 ई.
40कोई दूसरा नहीं (काव्य)कुँवरनारायण1995 ई.
41मुझे चाँद चाहिए (उपन्यास)सुरेन्द्र वर्मा1996 ई.
42अनुभव के आकाश में चाँद (काव्य)लीलाधर जगूड़ी1997 ई.
43नए इलाके में (काव्य)अरुण कमल1998 ई.
44दीवार में एक खिड़की रहती थी (उपन्यास)विनोद कुमार शुक्ल1999 ई.
45हम जो देखते हैं (काव्य)मंगलेश डबराल2000 ई.
46कलिकथा : वाया बाईपास (उपन्यास)अलका सरावगी2001 ई.
47दो पंक्तियों के बीच (काव्य)राजेश जोशी2002 ई.
48कितने पाकिस्तान (उपन्यास)कमलेश्वर2003 ई.
49दुश्चक्र में सृष्टा (काव्य)वीरेन डंगवाल2004 ई.
50क्याप (उपन्यास)मनोहर श्याम जोशी2005 ई.
51संशयात्मा (काव्य)ज्ञानेन्द्रपति2006 ई.
52इन्हीं हथियारों सेअमरकान्त2007 ई.
53कोहरे में कैद रंग (उपन्यास)गोविन्द मिश्र2008 ई.
54हवा में हस्ताक्षर (काव्य)कैलाश वाजपेयी2009 ई.
55मोहनदास (महाकाव्यात्मक कहानी)उदय प्रकाश2010 ई.
56रेहन पर रग्घू (उपन्यास)काशीनाथ सिंह2011 ई.
57पत्थर फेंक रहा हूँ (कविता संग्रह)चन्द्रकान्त देवताले2012 ई.
58मिलजुल मन (उपन्यास)मृदुला गर्ग2013 ई.
59विनायक (उपन्यास)रमेश चन्द्र शाह2014 ई.
60आग की हँसी (कविता संग्रह)रामदरश मिश्र2015 ई.
61पारिजात (उपन्यास)नासिरा शर्मा2016 ई.
62विश्वमिथक सरित्सागर (आध्यात्मिक)रमेश कुंतल मेघ2017 ई.
63पोस्ट बॉक्स नं. 203-नाला सोपारा (उपन्यास)चित्रा मुद्गल2018 ई.
64छीलते हुए अपने को (कविता)नन्दकिशोर आचार्य2019 ई.
65टोकरी में दिगंत- थेरीगाथा (कविता)अनामिका2020 ई.
66सम्राट अशोक (नाटक)दया प्रकाश सिन्हा2021 ई.
67तुमड़ी के शब्द (काव्य)बद्री नारायण2022 ई.
68मुझे पहचानो (उपन्यास)संजीव2023 ई.
69मैं जब तक आई बाहर (काव्य)गगन गिल2024 ई.

साहित्य अकादमी पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

1. साहित्य अकादमी क्या है?

उत्तर:- साहित्य अकादमी भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था है, जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा 12 मार्च 1954 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय भाषाओं के साहित्य को प्रोत्साहन देना और साहित्यकारों को सम्मानित करना है।


2. साहित्य अकादमी पुरस्कार कब से दिया जा रहा है?

उत्तर:- साहित्य अकादमी पुरस्कार का प्रथम वितरण 1955 में किया गया था। यह पुरस्कार हर वर्ष अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों को दिया जाता है।


3. साहित्य अकादमी पुरस्कार की वर्तमान राशि कितनी है?

उत्तर:- वर्तमान में साहित्य अकादमी पुरस्कार की राशि 1,00,000 रुपये है। इसके साथ सम्मान-पत्र और प्रतीक चिह्न भी प्रदान किया जाता है।


4. साहित्य अकादमी कितनी भाषाओं में साहित्य को मान्यता देती है?

उत्तर:- साहित्य अकादमी वर्तमान में 24 भारतीय भाषाओं में साहित्यिक गतिविधियाँ संचालित करती है। इनमें संविधान की 22 भाषाओं के साथ अंग्रेज़ी और राजस्थानी भी शामिल हैं।


5. हिंदी में पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे मिला था?

उत्तर:- हिंदी में पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार माखनलाल चतुर्वेदी को उनकी काव्य कृति “हिमतरंगिनी” के लिए 1955 में दिया गया था।


6. 2024 में हिंदी का साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे मिला?

उत्तर:- 2024 में हिंदी का साहित्य अकादमी पुरस्कार गगन गिल को उनकी काव्य कृति “मैं जब तक आई बाहर” के लिए प्रदान किया गया।


7. साहित्य अकादमी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर:- साहित्य अकादमी का मुख्यालय रवींद्र भवन, 35 फेरोज़शाह रोड, नई दिल्ली में स्थित है।


8. साहित्य अकादमी के प्रमुख पुरस्कार कौन-कौन से हैं?

उत्तर:- साहित्य अकादमी द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार हैं:

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार
  • भाषा सम्मान
  • साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार
  • बाल साहित्य पुरस्कार
  • युवा पुरस्कार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ