राही कहानी - सुभदा कुमारी चौहान

सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं। इन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएं सहने के पश्चात् अपनी अनुभूतियों को कहानी में व्यक्त किया।

    सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय  कृत 'राही' कहानी में मांगरोरी जाति की कठिनाइयों का वर्णन किया गया है, जिसका प्रकाशन वर्ष 1947 में हुआ था।

    सुभद्राकुमारी चौहान का जीवन परिचय 

    नाम - सुभद्राकुमारी चौहान 

    पिता का नाम - रामनाथ सिंह 

    जन्म स्थान व तिथि - 16 अगस्त 1904 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) जिले के निहालपुर गाँव  

    निधन - फरवरी 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

    पेशा - कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी 

    प्रमख रचनाएँ - झाँसी की रानी, मूक नायक, विद्युत, त्रिधारा, कदंब का पेड़, मुकुल। 


    राही कहानी PDF download


    राही कहानी के प्रमुख पात्र

    मुख्‍य पात्र -

    राही - 

    • मांगरोरी जाति की एक गरीब असहाय स्त्री जिसके पति को पुलिसवालों द्वारा मार दिया जाता है। 
    • जिसे अनाज की चोरी के आरोप में जेल जाती है। 

    अनीता - सम्पन्न वर्ग की महिला जो स्वतन्त्रता आन्दोलन में जेल गई थी।

    गौण पात्र -

    • पति - राही का पति (जिसे पुलिसवाले मारते-मारते मार देते हैं।) 
    • बच्चा -  राही का बेटा, जिसके लिये राही अनाज की चोरी करती है। 

    राही कहानी विशेष 

      1. इस कहानी संवादात्मक और आत्मकथात्मक है। 
      2. मांगरोरी जाति की कठिनाइयों का वर्णन किया गया है। 
      3. स्त्री-वेदना की झलक दिखाई देती है। 
      4. गरीबों को पुलिस द्वारा सताए जाने का चित्रण है। 
      5. गरीबी की समस्या का चित्रण। 
      6. मानव धर्म की प्रतिष्ठा। 
      7. राष्ट्रभक्ति का चित्रण एवं सत्ताभक्ति पर व्यंग्य किया गया है। 
      8. देश की दरिद्रता एवं रोजगार की समस्या का चित्रण किया गया है। 
      9. राही को 5-6 सेर अनाज की गठरी की चोरी करने के कारण एक साल की सजा मिलती है। 
      10. इस कहानी में तथाकथित कांग्रेसी नेताओं पर व्यंग्य किया गया है

    'राही' कहानी की समीक्षा

    सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखित कहानी 'राही' उनके जेल के अनुभवों पर आधारित है। इस कहानी में दो ही मुख्य पात्र हैं एक राही और दूसरी अनीता। दोनों के संवाद के रूप में कहानी की कथावस्तु आगे बढ़ती है। राही एक ऐसी महिला है, जिसे चोरी के जुर्म में जेल हुई थी। उसे केवल पाँच सेर अनाज की एक गठरी चुराने के जुर्म में पूरे एक साल की सजा मिली। राही ने अपने भूखे बच्चों की भूख मिटाने के लिए अनाज की चोरी की थी। वह महिला माँगरोरी जाति से सम्बन्ध रखती थी, जिन्हें समाज में कोई काम धन्धा करने की अनुमति नहीं थी, उन्हें केवल भीख माँगकर ही पेट भरना होता था और यदि भीख न मिले तो चोरी करनी पड़ती थी। उन पर पुलिस वाले भी अनावश्यक रूप से अत्याचार करते थे।

    दूसरी ओर अनीता, जो स्वाधीनता आन्दोलन में जेल आई थी, लेकिन उसे वहाँ भी परिवार की उच्च स्थिति के कारण B क्लास से A क्लास में भेज दिया गया था और जेल में भी जीवन की सुख-सुविधाएँ समग्र रूप में उपलब्ध थीं।

    कहानी में अनीता के स्वप्न के रूप में माँगरोरी जाति के कल्याण का रास्ता बताया गया है कि गाँव में लघु उद्योगों के माध्यम से इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। लेखिका कहानी के माध्यम से यह कहना चाहती है कि वास्तव में, भारत देश का कल्याण तभी सम्भव है जब यहाँ की जनता आत्मनिर्भर बने। गरीबी व भुखमरी जैसे अभिशाप समाज से समूल नष्ट हो जाएँ और देश में कम-से-कम भोजन व वस्त्र की उपलब्धता सभी को समान रूप से मिले।

    कहानी के माध्यम से लेखिका ने यह सन्देश दिया है कि समाज के गरीब व असहाय लोगों के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है।

    राही कहानी PDF Download

    राही कहानी PDF को Download करने के लिए नीचे दिये गये Link पर Click करें - 


    👇👇


    Download Kahani Rahi

    Rahi Kahani MCQ

    प्रश्‍न 01.  राही को कितने सालों की सजा हुई है। 

    1. एक साल 
    2. दो साल 
    3. तीन साल 
    4. चार साल 

    उत्तर: 1. एक साल 


    प्रश्‍न 02. हमें मजदूरी नही मिलती सरकार हमारी जाति है, हम केवल मांग के खाते हैं। खाली स्थान में क्या होगा। 

    1. ब्रह्मण् 
    2. क्षुद्र 
    3. मांगरोरी 
    4. सरोरी

    उत्तर: 3. मांगरोरी 


    प्रश्‍न 03. 'राही' नामक कहानी मे राही ने कितना नाज चोरी किया था -

    1. 1-2 सेर 
    2. 3-4 सेर 
    3. 5-6 सेर 
    4. 8-9 सेर

    उत्तर: 3. 5-6 सेर 


    प्रश्‍न 04. 'राही' नामक कहानी मे राही चोरी करने पर क्यूँ मजबूर हुई ? 

    1. बच्चे भख से तडप रहे थे उनके लिए खाना लाने के लिए 
    2. बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने ले लिए 
    3. बच्चों ले लिए नए खिलौने लाने के लिए 
    4. उपरोक्त मे कोई नहीं

    उत्तर: 1. बच्चे भख से तडप रहे थे उनके लिए खाना लाने के लिए 


    प्रश्‍न 05.  अनिता के अनुसार वास्तविक देशभक्ति क्या है? 

    1. स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिना 
    2. गरीबों की सेवा करना 
    3. कांग्रेस आंदोलनकरी बनना 
    4. खुद प्रधानमंत्री बनना 

    उत्तर: 2. गरीबों की सेवा करना 


    प्रश्‍न 06.  राही कहानी से संबंधित असत्य है। 

    1) तेरा नाम क्या है राही 
    2) तुझे किस अपराध में सजी हुई चोरी 
    3) क्या चुराया था- सोने की गठरी 
    4) कितना सोना था गठरी में पांच, छः किलो 

    कूटः-

    1. केवल 12, 
    2. केवल 23 
    3. केवल 34
    4. सभी विक्लप संगत है।

    उत्तर: 3. केवल 34


    प्रश्‍न 07.  राही के पति को पुलिस वाले ने कितने का चालान करके साल भर की सजा दिला दी फिर वह वही मर गया। 

    1. 115 का चालान 
    2. 109 का चालान 
    3. 225 का चालान 
    4. 320 का चालान 

    उत्तर: 2. 109 का चालान 


    प्रश्‍न 08. अनीता सत्याग्रह करके जेल आई थी, पहले उसे किस क्लास में रखा गया था। 

    1. ए क्लास 
    2. बी क्लास 
    3. सी क्लाम
    4. डी क्‍लास
    उत्तर: 2. बी क्लास 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ